उम्र 50 साल के पार फिर भी दिखते हैं जवान, ये है कारण

ऋतिक रोशन एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। जो आज पूरे 50 साल के हो गए इनका जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता राकेश रोशन खुद एक एक्टर और डायरेक्टर है। आज 10 जनवरी 2024 को ऋतिक का
50 वां जन्मदिन है।

ऋतिक रोशन का करियर-

रितिक रोशन ने सिडेनहैम कॉलेज , मुंबई से कॉमर्स में स्नातक किया हैं। इनका फिल्मी करियर साल 2000 में शुरू हुआ।ऋतिक रोशन ने साल 2000 में “कहो ना प्यार है” फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए इन्हें अनेकों अवार्ड भी दिए गए थे। इन्होंने “दिल धड़कने दो ,बैंग बैंग ,लकी बाय चांस ,आप मुझे अच्छे लगने लगे, ना तुम जानो ना हम यादें” जैसी अनेकों फिल्मों में काम किया हैं। साल 2024 में ऋतिक “फाइटर” फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज हो रही हैं।

ऋतिक का आलिशान जीवन-

ऋतिक अत्यंत ही आलिशान जीवन जीते हैं। इन्हें गाड़ियों का शौक हैं। इनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज 2, मर्सिडीज़ एस 500, जैगवार एक्सजे, फेरारी मोडेना और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी गाड़ियां है। इनकी संपत्ति लगभग 45 करोड़ की है। डांस का बहुत शौक है। फिल्म इंडस्ट्री में ये कोरियोग्राफर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

रितिक रोशन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड –

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाते हैं। इन्होंने “कहो ना प्यार है ,” फिल्म के साथ सन् 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इनकी ये सुपरहिट रही थी। इन्होंने धूम 2 ,कृष 3 ,कोई मिल गया ,वार ,जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, सुपर 30 , अग्निपथ,जोधा अकबर,मिशन कश्मीर,फिजा, मुझसे दोस्ती करोगी ,कभी खुशी कभी गम , काबिल, मोहनजोडरो जैसी धमाकेदार फिल्मे दी हैं। इन्हें 6 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।